Tag Archives: क्राइम न्यूज़ घोड़ाडोंगरी

खेत में मवेशी घुसने के विवाद को लेकर महिला ने वृद्धा को कुल्हाड़ी मारी- घोड़ाडोंगरी


खेत में मवेशी घुसने पर महिला ने वृद्धा के सिर पर मारी कुल्हाड़ी,

घायल वृद्धा को 100 डायल घोड़ाडोंगरी अस्पताल में कराया भर्ती

Betul news

क्राइम न्यूज़, बैतूल

मुलतापी समाचार

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी तहसील के जांगड़ा गांव में सोमवार दोपहर 12:30 बजे खेत में मवेशी घुसने के विवाद में महिला ने वृद्धा के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। रानीपुर थाने की 100 डायल घायल वृद्धा को घोडाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया है।
100 डायल के आरक्षक विनीत चौधरी एवं पायलट श्याम वानखेड़े ने बताया कि जांगड़ा गांव में खेत में मवेशी घुसने के विवाद में खेत की मालकिन महिला ने वृद्धा जयवंती काजदे 60 वर्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। वृद्धा को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल वृद्धा जयवंती ने बताया कि वह अपने मवेशियों को चराने ले जा रही थी। इसी दौरान उसकी मवेशी सीलो धुर्वे के खेत में घुस गई। इस पर सीलो धुर्वे ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है।